रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल : फॉलोऑन की कगार पर उत्तराखंड, 149 रन पर गिर चुके हैं 5 विकेट
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में उत्तराखंड और कर्नाटक के बीच खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल का आज चौथा दिन है। उत्तराखंड, कर्नाटक के पहली पारी के स्कोर 736 रन के मुकाबले 149 रन पर 5 विकेट गंवा चुका है। टीम पर फॉलोऑन का खतरा सिर पर मंडरा रहा है। दिलचस्पी अब सिर्फ इस बात की है कि क्या लक्ष्य रायचंदानी शतक बना पाएंगे। क्या उनके साथ सौरभ रावत पारी को लंबा खींच पाएंगे। उत्तराखंड को फॉलोऑन बचाने के लिए 537 रन बनाने हैं, जो अब असंभव लग रहा है। इकाना स्टेडियम की पिच तीसरे दिन से टर्न लेने लग गई थी। ऐसे में उत्तराखंड के कप्तान कुणाल चंदेला का टॉस जीतकर फील्डिंग लेने का फैसला भी आत्मघाती लग रहा है। अब इस मैच में उत्तराखंड के लिए जीत के दरवाजे तो बंद हो चुके हैं, बस खिलाड़ी अपने व्यक्तिगत प्रदर्शन से अगले सीजन के लिए आत्मविश्वास पा सकते हैं।

उत्तराखंड के टॉप ऑर्डर के फेल होने से बढ़ी मुसीबत : भूपेन लालवानी, प्रशांत चोपड़ा, अवनीश सुधा, कप्तान कुणाल चंदेला और जगदीश सुचित मामूली स्कोर बनाकर हुए आउट। इसलिए ढही उत्तराखंड की पहली पारी।

