उत्तराखण्डजनपद चम्पावतराजनीति

कांग्रेस सेवादल प्रदेश महासचिव का इस्तीफा नामंजूर, दिल्ली तलब

Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश महासचिव हरगोविंद बोहरा के इस्तीफे को सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी देसाई ने नामंजूर कर दिया है। उन्हें अपनी बात पार्टी फोरम में रखने के लिए दिल्ली तलब किया गया है। हरगोविंद बोहरा को इस बात की जानकारी प्रदेश अध्यक्ष सेवादल राजेश रस्तोगी ने दी है। मालूम हो कि सेवादल के प्रदेश महासचिव हरगोविंद बोहरा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी देसाई को भेजे पत्र में कहा ​था कि वे राज्य आंदोलनकारी होने के साथ ही पिछले 28 वर्षों से पार्टी की सेवा कर रहे हैं। पार्टी में वे विभिन्न पदों पर रहे। पार्टी ने जो भी दायित्व सौंपा, उसे उन्होंने निष्ठा के साथ निभाया। इस्तीफे में बोहरा ने कहा है कि उन्होंने 2002, 2012 व 2022 में पार्टी से विधानसभा का टिकट मांगा, लेकिन हर बार पार्टी के नेतृत्व ने उनका टिकट काट दिया। लगातार उपेक्षा से वे आहत हैं। इसलिए वे पार्टी के सभी पदोें व प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। हरगोविंद बोहरा के इस्तीफे के बाद सेवादल में देहरादून से लेकर दिल्ली तक हलचल मच गई। जिसके बाद आज प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशों से अवगत कराते हुए दिल्ली तलब किए जाने की जानकारी दी।

Ad
Ad Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड