उत्तराखण्डदेहरादूननवीनतम

देहरादून : मंत्रियों को सौंपी गई जिलों की जिम्मेदारी

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने राज्य के विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों की निगरानी और जिला नियोजन एवं अनुश्रवण समितियों के पर्यवेक्षण के लिए मंत्रियों को नई जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। इस संबंध में शासन द्वारा आदेश जारी कर अलग-अलग मंत्रियों को अलग-अलग जिलों का प्रभार दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार सतपाल महाराज को हरिद्वार, गणेश जोशी को टिहरी एवं रुद्रप्रयाग, डॉ. धन सिंह रावत को अल्मोड़ा, सुबोध उनियाल को देहरादून, रेखा आर्य को पिथौरागढ़, सौरभ बहुगुणा को उत्तरकाशी, चंदन राम दास को नैनीताल, भरत चौधरी को चमोली एवं चम्पावत, मदन कौशिक को पौड़ी, प्रेमचंद अग्रवाल को उधमसिंहनगर तथा राम सिंह कैड़ा को बागेश्वर जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शासन के अनुसार, ये सभी मंत्री अपने-अपने आवंटित जनपदों में विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे और जिला स्तरीय समितियों के कार्यों की निगरानी सुनिश्चित करेंगे। आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Ad Ad