चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत : ₹2.62 करोड़ से सुधरेगा चल्थी–नौलापानी मार्ग, ₹55.57 लाख से बनेगा नंधौर ट्रैकिंग रूट

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद चम्पावत के समग्र विकास को गति प्रदान करने हेतु महत्वपूर्ण अवसंरचनात्मक परियोजनाओं के लिए दो वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इन स्वीकृतियों से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी, पर्यटन विकास तथा स्थानीय जनजीवन में उल्लेखनीय सुधार होगा।

मुख्यमंत्री धामी द्वारा विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के अंतर्गत चल्थी–नौलापानी मार्ग (पी.एम.जी.एस.वाई) के सुधारीकरण कार्य हेतु ₹2.62 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस मार्ग के सुदृढ़ीकरण से ग्रामीण क्षेत्रों की आवागमन सुविधा बेहतर होगी तथा स्थानीय निवासियों को आवागमन में सुगमता प्राप्त होगी। साथ ही यह मार्ग क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगा।

Ad Ad

इसके अतिरिक्त विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट में पर्यटन एवं साहसिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से रीठा साहिब से मिडार होते हुए वन्य जीव अभ्यारण (नधौर) तक ट्रैकिंग रूट निर्माण हेतु ₹55.57 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। इस ट्रैकिंग रूट के निर्माण से क्षेत्र में पर्यटन को नई दिशा मिलेगी, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ना, आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण करना तथा पर्यटन को बढ़ावा देना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वीकृत कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण किया जाए, ताकि आमजन को शीघ्र लाभ मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि चम्पावत जनपद के सर्वांगीण विकास हेतु राज्य सरकार प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी जनहित से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा।

Ad Ad