खेलचंपावतटनकपुरनवीनतम

टनकपुर : पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी के नाम से जाना जाएगा स्पोर्ट्स स्टेडियम

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पोर्ट्स स्टेडियम को पूर्व विधायक व वन विकास निगम के अध्यक्ष दिवंगत कैलाश चंद्र गहतोड़ी के नाम पर रखने की घोषणा पूर्ण कर दी है। अब स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर को पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी के नाम से जाना जाएगा। स्टेडियम अब विकास के लिए उनके योगदान का स्मरण करता रहेगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि मुख्यमंत्री घोषणा पर स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर का नाम स्वर्गीय कैलाश गहतोड़ी स्टेडियम रखे जाने की स्वीकृति शासन से प्राप्त होने के बाद स्टेडियम के मुख्य द्वार पर गुरुवार देर शाम को स्व.कैलाश चंद्र गहतोड़ी का नाम अंकित कर दिया गया है।


मालूम हो कि पूर्व विधायक गहतोड़ी ने उप चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए चम्पावत सीट खाली की थी। तब से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चम्पावत के विधायक हैं। पूर्व विधायक गहतोड़ी मृदुभाषी, सरल स्वभाव व मिलनसार होने के साथ ही खासे लोकप्रिय थे। वे हर समय जनता की मदद के लिए तैयार रहते थे।

Ad Ad
Ad Ad