चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत में वर्षा से बाधित मार्ग हुए बहाल, सभी सड़कों पर यातायात सामान्य

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशन में जनपद में वर्षा के कारण बाधित हुए समस्त मुख्य मोटर मार्गों को सुचारू कर दिया गया है। जिला प्रशासन और संबंधित विभागों की मुस्तैदी के चलते वर्तमान में जनपद के सभी मोटर मार्ग यातायात के लिए पूरी तरह से खुले हुए हैं।

वर्षा के कारण जिन स्थानों पर सड़कों के किनारे मलबा एकत्र हो गया था, उसे हटाने का कार्य भी युद्धस्तर पर किया जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देशों का पालन करते हुए पी.आई.यू. एन.पी.सी.सी. (PIU NPCC) चम्पावत की टीमें लगातार संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात हैं। मार्गो के किनारे से मलबे की सफाई का काम तेजी से किया जा रहा है ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके और स्थानीय जनता सहित यात्रियों को आवागमन में कोई असुविधा न हो। सम्बंधित विभाग द्वारा सभी आवश्यक मशीनों और मैनपावर को अलर्ट मोड पर रखा गया है ताकि किसी भी स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य जनपद की लाइफलाइन कहे जाने वाले इन मार्गों को सुरक्षित और सुगम बनाए रखना है।

Ad Ad
Ad Ad