चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत : पालिका में हुआ रोहित बिष्ट सम्मान

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। नगरपालिका परिषद चम्पावत के दो बार के सभासद रोहित बिष्ट को कुमाऊं मंडल विकास निगम में गैर सरकारी निदेशक बनाए जाने पर आज नगर पालिका परिषद कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने रोहित बिष्ट को पुष्पगुच्छ भेंट करने के साथ ही शॉल ओढ़ाकर और केक काटकर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उनकी नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि श्री बिष्ट अपने अनुभव, कार्यकुशलता एवं जनसेवा की भावना से निगम के माध्यम से क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि यह नियुक्ति चम्पावत जनपद के लिए गौरव का विषय है तथा इससे क्षेत्रीय विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने रोहित बिष्ट के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सफल कार्यकाल की कामना की। इस मौके पर ईओ भरत त्रिपाठी, सभासद प्रेमा चिल्कोटी, मणिप्रभा तिवारी, गीता अधिकारी, दिनेश बरदोला, गौरव कलौनी आदि मौजूद रहे।

Ad Ad