उधमसिंह नगरनवीनतमनैनीतालहादसा

अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार दंपति की मौके पर हुई मौत

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर। लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर के पास एक अज्ञात वाहन से स्कूटी सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवो को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

नेशनल हाईवे 109 स्थित लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर के पास आज दोपहर एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों लोग ट्रक की चपेट में आ गए। जिसके कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची. जिसके बाद दोनों शवो को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। हादसे की खबर मिलते ही एसपी सिटी, सीओ और परिवहन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अफसरों ने हादसे के कारणों की जानकारी ली।

Ad Ad

पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान बजरी कंपनी, लालकुआं निवासी रामनिवास शर्मा उर्फ पप्पू शर्मा और उनकी पत्नी मालती शर्मा के रूप में हुई है। पप्पू शर्मा सेंचुरी पेपर मिल में ठेका श्रमिक के रूप में कार्यरत थे। परिजनों ने बताया दंपति वीआईपी गेट क्षेत्र में परिवार से जुड़ी एक बुजुर्ग महिला के निधन की सूचना मिलने पर वहां जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही यह हादसा हो गया। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन और पुलिस भी हरकत में आ गई।

एसपी सिटी ने संयुक्त टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान परिवहन विभाग के एआरटीओ, पुलिस क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार और लालकुआं कोतवाल भी मौजूद रहे। एसपी सिटी ने बताया मृतक पति पत्नी थे। दोनों लालकुआं से नगला की और जा रहे थे। तभी ट्रांसपोर्ट नगर के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। अज्ञात वाहन की पहचान के लिए घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही वाहन को कब्जे में लिया जाएगा। उन्होंने कहा हादसे के कारणों के लिए संयुक्त टीम मौके पर पहुंची है। जिससे इस तरह की घटना की पुनरावृति न हो पाए।