नवीनतमबनबसाशिक्षा

देवभूमि कॉलेज ऑफ एजुकेशन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर हुआ सेमिनार का आयोजन

ख़बर शेयर करें -

बनबसा। देवभूमि कॉलेज ऑफ एजुकेशन बनबसा में बीएड प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 विषय पर सेमिनार का आयोजन किया। कॉलेज में शुक्रवार को आयोजित सेमीनार में प्राचार्या दिशा थपलियाल ने बदलते दौर में नई शिक्षा नीति की अवश्यकता के बारे में बताया। छात्रा आरती ढेक व सुनीता कठायत ने फाउंडेशन लेवल को महत्वपूर्ण बताया तो दिव्या पुनेठा व हिमानी जोशी ने प्राइमरी लेवल की शिक्षा, स्वास्थ्य व योग की भूमिका को आवश्यक बताया। छात्र अमन कुमार, साधना बिष्ट, नीरज सिंह, शोभा आदि ने भी अपने अपने विचार रखे। प्रवक्ता सावित्री करायत ने बोझ रहित शिक्षा की संकल्पना पर चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता आकांक्षा जोशी व संचालन छात्राध्यापिका सौम्या जोशी व सुनीता चन्याल ने किया। इस दौरान प्रवक्ता सुरेश जोशी, मनीष कुमार, अजय कुमार, अंकिता भट्ट, सावित्री करायत आदि उपस्थित रहे।

Ad