नवीनतममनोरंजन

‘दंगल‘ में आमिर खान की बेटी बनी सुहानी भटनागर का महज 19 की उम्र में निधन हुआ, बबीता फोगाट के बचपन वाला किया था रोल

ख़बर शेयर करें -

आमिर खान की सुपरहिट फिल्म दंगल में आमिर की बेटी का रोल करने वाली सुहानी का आज 17 फरवरी को निधन हो गया। उनकी उम्र 19 साल थी। बताया जा रहा है कि दवाई के साइड इफेक्ट से उनकी तबियत बिगड़ गई और उसी की वजह से उनकी मृत्यु हुई। ‘दंगल‘ सुहानी की पहली फिल्म थी। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी वो फिल्म गीता और बबीता फोगाट के जीवन और रेसलिंग करियर पर आधारित थी। फिल्म में सुहानी ने बबीता फोगाट के बचपन वाला रोल किया था। आमिर खान की कंपनी ने भी सुहानी के निधन की खबर की पुष्टि की है।

आमिर खान प्रोडक्शंस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से स्टोरी पोस्ट कर सुहानी को श्रद्धांजलि दी देते हुए लिखा है कि िहमें सुहानी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख पहुंचा है। उनकी मां पूजा जी और उनके पूरे परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं हैं। वो बहुत प्रतिभाशाली लड़की थीं। सुहानी के बिना ‘दंगल‘ अधूरी रह जाती। सुहानी, आप हमेशा हमारे दिलों में स्टार बनकर रहेंगी। आपको शांति मिले।

बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले सुहानी का पैर फ्रैक्चर हो गया था। उसके इलाज के लिए दवाइयां चलीं, लेकिन उनके साइड इफेक्ट से उनकी तबियत और भी ज़्यादा बिगड़ने लगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उस वजह से सुहानी के शरीर में पानी भरने लगा था। कहा जा रहा है कि उस वजह से ही उनकी डेथ हुई है। फिलहाल उनके परिवार की तरफ से इस बारे में कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है।

पिछले कुछ दिनों से सुहानी का इलाज दिल्ली के एम्स में
चल रहा था। वहीं ट्रीटमेंट के दौरान उनका निधन हुआ। साल 2016 में आई ‘दंगल‘ ने सुहानी को पॉपुलर नाम बना दिया था। उसके बाद उन्होंने कुछ ऐड्स में भी काम किया, लेकिन फिर अपनी स्कूली पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए उन्होंने फिल्मों से ब्रेक ले लिया। ‘दंगल‘ में उनकी को-स्टार रही ज़ायरा वसीम ने भी साल 2019 में फिल्मों से हमेशा के लिए ब्रेक ले लिया था।