चम्पावत में किसानों व युवाओं के लिए आयोजित हुई सेमीनार, लडवाल फाउंडेशन एवं सोसाइटी फॉर एम्पिरल एक्शन एंड रिसर्च ने किया आयोजन

चम्पावत। रविवार को लडवाल फाउंडेशन एवं सोसाइटी फॉर एम्पिरल एक्शन एंड रिसर्च के तत्वावधान में किसान और युवाओं के लिए एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया गया। नगर के एक होटल में हुए आयोजन का शुभारंभ सीहॉक ग्रुप के चेयरमैन नरेंद्र सिंह लडवाल, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, जिला कृषि अधिकारी गोपाल सिंह भंडारी, उप पशु विकास अधिकारी नरेंद्र प्रसाद आगरी, पशु चिकित्सा अधिकारी दीपक कुमार और उद्यान निरीक्षक निधी जोशी ने किया। कार्यक्रम में सन्दर्भदाता के रूप में नरेन्द्र मेहरा (कृषक एवं कृषि अन्वेषक), टीएस बिष्ट (बागवान, ग्रामोद्योग समिति), मोहन सिंह बिष्ट (हिमालयी विकास समिति चल्थी) और चन्द्र शेखर मुरारी मौजूद रहे।



उद्यान निरीक्षक निधी जोशी ने उद्यान विभाग के द्वारा चलायी जा रही सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। बताया कि विभाग द्वारा दिए जा रहे बीज और यंत्रों में 80 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाती है। पशु चिकित्सा अधिकारी दीपक कुमार ने पशुओं में बीमारी आदि की रोकथाम के लिए योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया की टीकाकरण के लिए टीम बनाई गयी है, जो की आस पास के गांवों में जा कर पशुओं का टीकाकरण करेंगी।
कार्यक्रम के सन्दर्भदाता नरेन्द्र मेहरा ने कहा कि राज्य के पर्यावरण और आबादी के स्वास्थ्य को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। अपने खेत और जंगल को और अधिक हरा-भरा बनाने के लिए हम जैविक खेती को अपना सकते हैं। उन्होंने बताया की बिना रासायनिक खादों के भी हम जैविक खाद के द्वारा उन्नत खेती की जा सकती है और उन्होंने इसे गेहूं और हल्दी की पैदावार करके सिद्ध भी किया है। उन्होंने N 9 गेहूं के बीज को दूसरे राज्यों में भी उगने के लिए प्रेरित किया गया है और इसके सकारात्मक परिणाम प्राप्त किए।
हिमालयी विकास समिति चल्थी के टीएस बिष्ट ने भी महत्वपूर्ण सुझाव व जानकारियां दीं। कहा कि उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त राज्य, नशीली दवाओं एवं शराब की रोकथाम, स्थानीय जड़ी-बूटियों का उपयोग, हर युवा के लिए नौकरी या रोजगार और महिलाओं और लड़कियों को सशक्त करने की दिशा में कार्य किए जाने चाहिए। उन्होंने मौन पालन, गिर गाय और जानवरों से खेतों की सुरक्षा के बारे में अपने विचार साझा किए।
लडवाल फाउंडेशन और सोसाइटी फॉर एम्पिरल एक्शन एंड रिसर्च से डॉ.शरत चंद्र जोशी ने बताया कि संस्था ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका को बढ़ाने को लेकर कार्यरत है। उन्होंने अतिथियों का आभार जताते हुए कहा कि समय समय पर इस तरह के आयोजन किए जाते रहेंगे। सेमीनार का संचालन डॉ. भुवन चन्द्र जोशी ने किया। कार्यक्रम में मनोज सिंह बोहरा, दान सिंह महर, विजय जोशी, गणेश महर, देव सिंह पुजारी, किशोर राम, नीरज जोशी, अमित तड़ागी, डॉ.महेश ढेक, नीरज बिष्ट, प्रकाश चन्द्र जोशी आदि मौजूद रहे।
