क्राइमचंपावतजनपद चम्पावतटनकपुरनवीनतम

टनकपुर: दुकान में काम करने वाली महिलाओं से दुष्कर्म का आरोपी दुकानदार गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। नगर में महिलाओं के यौन शोषण का एक गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने और उन्हें ब्लैकमेल करने के आरोप में एक जूता दुकानदार को गिरफ्तार किया है। उधर, कांग्रेस के नेता आरोपी को भाजपा कार्यकर्ता बताते हुए पार्टी और सरकार पर हमला कर रहे हैं। सोशल मीडिया में आरोपी की मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के साथ कई फोटो भी वायरल हो रहे हैं। इसको लेकर भाजपा के जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत ने विपक्ष पर भाजपा और सीएम धामी की छवि खराब करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आरोपी को चार साल पहले ही पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

आरोपी की पहचान 50 वर्षीय शहंशाह के रूप में हुई है, जो टनकपुर की मस्जिद कॉलोनी का निवासी है और बस स्टेशन के पास जूते-चप्पल की दुकान चलाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी ने दो महिलाओं को अपनी दुकान पर काम पर रखा था। आरोप है कि जब महिलाओं ने अपने काम का मेहनताना मांगा, तो शहंशाह ने उनकी आर्थिक मजबूरी का फायदा उठाते हुए उनके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िताओं ने आरोप लगाया है कि दुष्कर्म के दौरान आरोपी ने उनके आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिए थे। इन वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने या परिजनों को भेजने की धमकी देकर वह उन्हें लंबे समय तक ब्लैकमेल करता रहा। साहस जुटाकर पीड़िताओं ने 20 अप्रैल को कोतवाली टनकपुर में शिकायत दर्ज कराई। चम्पावत पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 (दुष्कर्म) और 351 (3) (आपराधिक धमकी) के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आज, 21 अप्रैल को आरोपी को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) की अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में पिथौरागढ़ जेल भेज दिया गया है।

Ad Ad

Ad Ad