पत्नी को कॉल करने के बाद असिस्टेंट मैनेजर ने उठाया आत्मघाती कदम, पुलिस के पहुंचने से पहले मौत
रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर के पंतनगर थाना क्षेत्र के मेट्रोपोलिस सोसाइटी स्थित एक विला में एक युवक ने फांसी लगा ली। पत्नी की सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक का शव बंद कमरे में फंदे से लटका मिला। वहीं युवक के पत्नी को वीडियो कॉल कर आत्मघाती कदम उठाने की चेतावनी देने की बात सामने आई है। युवक एक निजी कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर था।
पुलिस के मुताबिक, मंगलवार दोपहर 1 बजकर 16 मिनट पर डायल 112 पर अजरा नाम की महिला ने सूचना दी कि वह अपने पति से विवाद के बाद अपने मायके उत्तर प्रदेश चली गई थी। बताया कि उसके पति ने वीडियो कॉल कर खुद को नुकसान पहुंचाने की बात कही है। इसके बाद से उसका फोन बंद जा रहा है। सूचना पर एसआई अनिल मेहता पुलिस टीम के साथ मेट्रोपोलिस विला, एफ-130 के फर्स्ट फ्लोर पहुंचे। आसपास के लोगों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। कमरे के अंदर एक युवक फंदे से लटका मिला। जांच में वह मृत पाया गया। मृतक की पहचान 36 वर्षीय जावेद आरिफ पुत्र कम्बर अली निवासी सलेमपुर महदूद, बहादराबाद जिला हरिद्वार के रूप में हुई है। एसआई अनिल मेहता ने बताया कि युवक सिडकुल की एक निजी कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर था। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।
एक न्यूज रिपोर्ट तैयार करें

