आपदा # चम्पावत जिले में अब तक सहायता राशि के रूप में बांटे जा चुके हैं 98.714 लाख रुपये

चम्पावत। जनपद में आई आपदा से 11 लोगों ने जान गवाई। चम्पावत तहसील में 5, लोहाघाट में 4, पाटी व पूर्णागिरी तहसील में एक एक व्यक्ति की जान गई। 29 पशुओं की हानि हुई। जिसमें 4 छोटे तथा 25 बड़े पशु शामिल हैं। 106 मकान आंशिक तथा 8 मकान पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त मकानों में चम्पावत के छह व लोहाघाट के दो शामिल हैं। अस्थाई रूप से टनकपुर में 890 तथा लोहाघाट में 20 परिवार पुनर्वासित किए गए हैं। जिला आपदा प्रबंधन केंद्र चम्पावत की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार अब तक मोटर मार्ग से 3250 फंसे व्यक्तियों व 770 व्यक्तियों को पैदल मार्ग से को सुरक्षित निकाला गया है। राहत एवं बचाव कार्य में 75 पुलिसकर्मी, 13 फायर कर्मी व 45 राजस्व कर्मी की टीमें लगी हैं। अस्थाई रूप से पुनर्वासीत व्यक्तियों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है वह राशन भी वितरित किए जा रहे हैं। बताया गया है कि 109 पेयजल परियोजनाएं क्षतिग्रस्त हुई थीं। जिनमें से 47 सही कर दी गई हैं। उत्तराखंड जल निगम की 100 योजनाएं क्षतिग्रस्त हुई थीं। जिसमें से 51 योजनाएं सही कर दी गई हैं। बाकी पर कार्य जारी है। जनपद में 325 स्थानों पर विद्युत बाधित हुई थी। जिसमें 305 स्थानों पर विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी गई है। बाकी पर कार्य जारी है। यह आंकड़े 26 अक्टूबर तक के हैं। जिले में अब तक सहायता राशि के रूप में 98.714 लाख रुपए वितरित किए जा चुके हैं।

