चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

एसपी रेखा यादव ने किया मां पूर्णागिरी मेला क्षेत्र का निरीक्षण, ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। बुधवार एक अप्रैल को एसपी रेखा यादव ने पूर्णागिरी मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने मां पूर्णागिरी मंदिर में दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए खोया-पाया केंद्र, सीसीटीवी व्यवस्था, बूम बैरियर, ठुलीगाड़ क्षेत्र एवं पार्किंग स्थलों का मौका मुआयना किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग, प्रकाश व्यवस्था एवं आपातकालीन निकासी मार्गों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसपी ने रात्रि ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों को सोल्डर लाइट, टॉर्च, फ्लैशलाइट एवं रिफ्लेक्टर जैकेट पहनकर सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए, जिससे मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। निर्देशित किया कि मेले के दौरान सभी पुलिसकर्मी पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में दर्शन का लाभ मिल सके।

Ad Ad
Ad Ad