उत्तराखण्डनवीनतमनैनीताल

कैंची धाम पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, चंदन लगाकर किया स्वागत

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज गुरूवार को कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन कर पूजा अर्चना की। स्थानीय युवतियों में मीरा तिवारी और भावना तिवारी ने तिलक चंदन लगाकर स्वागत किया। उपराष्ट्रपति कैंची धाम में एक घंटे तक पूजा अर्चना करेंगे। मंदिर समिति और प्रशासन की ओर से उपराष्ट्रपति को बाबा की मूर्ति देकर स्वागत किया। उपराष्ट्रपति के मंदिर में पूजा अर्चना के कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं का आवागमन बंद रखा गया। इससे पहले हल्द्वानी स्थित हेलीपैड पहुंचने पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से नि) गुरमीत सिंह, मंत्री गणेश जोशी ने उप राष्ट्रपति का स्वागत किया।

Ad Ad