उधमसिंह नगर

रिवाल्वर की सर्विस के दौरान अचानक चली गोली, मालिक की चली गई जान

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में रिवाल्वर की सर्विस के दौरान गोली चल गई। यह गोली सर्विस करने वाले युवक के हाथ को चीरती हुई रिवाल्वर मालिक को जा लगी। जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। साथ ही मामले की तहकीकात में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक रुद्रपुर के आवास विकास शिव शक्ति बिहार कॉलोनी निवासी भानु शर्मा अपनी रिवाल्वर की सर्विस कराने काशीपुर रोड स्थित गन हाउस गया था। जहां सर्विस करने के बाद सर्विस करने वाले युवक रिवाल्वर चेक कर रहा था। तभी अचानक रिवाल्वर से फायर हो गया। गोली सर्विस करने वाले युवक के हाथ को चीरती हुई सीधा भानु शर्मा के छाती के आर पार हो गई। गोली चलने की आवाज से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। वे आनन फानन में मौके पर पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल रुद्रपुर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने भानु को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार रिवाल्वर चेकिंग के दौरान गोली चली है। जिसमें गन सर्विस करने वाला दुकानदार घायल हुआ है। गोली लगने से रिवाल्वर मालिक की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर परिजनों की ओर से तहरीर मिलती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच की जा रही है कि किसकी गलती से गोली चली। पूरे मामले की बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है।

Ad