टनकपुरनवीनतम

टनकपुर : स्थानांतरण पर सिविल जज को बार एसोसिएशन ने ​दी विदाई

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। बार एसोसिएशन ने सिविल जज रजनीश मोहन के स्थानांतरण पर उन्हें विदाई दी गई। बुधवार को सिविल न्यायालय परिसर में पूर्णागिरी बार एसोसिशन की ओर से आयोजित विदाई समाराह में वक्ताओं ने सिविल जज रजनीश मोहन के कार्यकाल की सराहना की। साथ ही बार को सहयोग प्रदान करने के लिए आभार जताया।

सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सिविल जज रजनीश मोहन ने अपने अनुभवों को प्रकट करते हुए बार एसोसिएशन के सहयोग के लिए आभार जताया। इस मौके पर एडवोकेट विनोद प्रकाश, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय शुक्ला, जेसी पांडेय, विजय कुमार यादव, सचिव कमल गड़कोटी, अनुराग सक्सेना, अंबा दत्त गड़कोटी, एलडी नरियाल, केके खर्कवाल, प्रीति सक्सेना, बृजेश कुमार, त्रिभुवन सजवान, सुरेश चन्द आदि मौजूद रहे।

Ad Ad
Ad Ad