टनकपुर : कलश यात्रा के साथ बालाजी धाम में भागवत कथा शुरू

टनकपुर। हनुमानगढ़ी बालाजी धाम में भागवत ज्ञान यज्ञ कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हो गया है। रविवार की सुबह बालाजी धाम से श्रीकृष्ण करुणा नाम संकीर्तन सेवा समिति के नेतृत्व में महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में सजकर भव्य कलश यात्रा निकाली। महिलाओं ने शारदा नदी से पवित्र जल लेकर जलाभिषेक किया। बाद में मंदिर में भजन कीर्तनों का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कथा वाचन शुरू हुआ। आचार्य मोहित त्रिपाठी और पंडित कमलेश पांडे ने पूजा अर्चना करवाई। प्रधान पुरोहित राजीव त्रिपाठी व दीनदयाल वर्मा पूजा में बैठे। आठ दिन तक चलने वाली कथा का पारायण 25 दिसंबर को भंडारे के साथ किया जाएगा। इस मौके पर विमला, कल्पना, बीना, शकुंतला, हीरा देवी, शीतल सहित दर्जनों महिलाएं और पुरूष मौजूद रहे।

