टनकपुरनवीनतमहादसा

टनकपुर : डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार हुआ गंभीर रूप से घायल

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। नगर में डंपर की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे हायर सेंटर रेफर​ किया गया है। जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम को कोतवाली के समीप डम्पर UK03CA/0027 और बाइक UK03A/2960 की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को 112 पेट्रोलिंग वाहन की मदद से उप जिला चिकित्सालय टनकपुर पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल युवक का नाम कार्तिक मराठा पुत्र विजय मराठा उम्र 40 वर्ष है। वह महाराष्ट्र का रहने वाला है। वर्तमान में वह तुलसी राम चौराहा पर ​रहता है।

Ad Ad