टनकपुर

टनकपुर : घर के बाहर से बाइक चोरी हुई

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। नगर के एक घर के बाहर से चोर बाइक उड़ा ले गए। बाइक स्वामी ने पुलिस को तहरीर सौंप कर कार्यवाही की मांग की है। वार्ड नंबर चार निवासी राशिद असीफ पुत्र मुन्ने खां ने कोतवाली पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि उसकी बाइक स्पलेंडर प्लस यूके03बी/8794 16 जून की रात को विजय आर्या ​निवासी विष्णुपुरी कालोनी के बाहर खड़ी थी। सुबह देखा तो बाइक वहां नहीं थी। काफी खोजबीन के बाद भी उसकी बाइक का पता नहीं लग सका है। राशिद ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर उसकी बाइक को तलाशने की मांग की है।

Ad Ad