चंपावतटनकपुर

टनकपुर : पिथौरागढ़ डिपो की बस में जहरखुरानों ने युवक को बनाया शिकार

Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। रोडवेज बसों में सक्रिय जहरखुरानों ने पिथौरागढ़ डिपो की बस में यात्रा कर रहे एक युवक को अपना शिकार ​बना लिया। युवक का उप जिला चिकित्सालय टनकपुर में उपचार चल रहा है। पीड़ित पिथौरागढ़ का रहने वाला है।

Ad

पिथौरागढ़ के देवलथल का रहने वाला दीपक बिष्ट उम्र 38 साल पुत्र केदार बिष्ट कल शाम दिल्ली से पिथौरागढ़ डिपो की बस में सवार होकर गांव लौट रहा था। इसी बीच स्थानीय लोगों को वह बनबसा बस स्टैंड के समीप सड़क के किनारे पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने 108 के माध्यम से उप जिला चिकित्सालय टनकपुर लाया गया। जहां डॉक्टर आफताब आलम ने उपचार किया। युवक को होश आने पर युवक ने बताया कि वह पिथौरागढ़ डिपो की बस में दिल्ली से पिथौरागढ़ जा रहा था। गजरौला के समीप एक व्यक्ति द्वारा उसे चाय पिलाई। इसके बाद वह बेहोश हो गया। युवक ने बताया कि उसके पास 22 हजार रुपये थे, जो गायब हैं। बताया कि वह ताज पैलेस दिल्ली में कुक का काम करता है। वह छुट्टी लेकर अपने गांव जा रहा है।

Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड