जनपद चम्पावतटनकपुरनवीनतम

टनकपुर : रोडवेज कर्मचारी यूनियन के चुनाव में जमुना देवी चुनी गईं मंडलीय अध्यक्ष

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन मंडल टनकपुर इकाई के चुनाव निर्विरोध रूप से संपन्न हुए। जमुना देवी को मंडलीय अध्यक्ष और नीरज सिंह मोनू को मंत्री चुना गया। चुनाव प्रक्रिया गुरुवार 22 अगस्त को मंडलीय कार्यालय में चुनाव अधिकारी एलडी पालीवाल, गोपेश्वर श्रीवास्तव, रघुवीर चौधरी व मनिंदर गाबा की देखरेख में संपन्न हुई।

चुनाव में भैरव सिंह और अमित कपूर को उपाध्यक्ष, हर्ष बहादुर सिंह को संगठन मंत्री, जनेंद्र सिंह व शंकर भट्ट को संयुक्त मंत्री, सुरेंद्र सिंह चिलवाल को कोषाध्यक्ष, वसीम अहमद को मीडिया प्रभारी, ललित प्रसाद को कार्यालय सचिव चुना गया। हरीश जोशी, मनोज मिश्रा को प्रांतीय सदस्य और शेर सिंह बिष्ट, पूरन सिंह, जगदीश कुमार व जगदीश मिश्रा को सदस्य नामित किया गया। इस मौके पर प्रांतीय अध्यक्ष कमल पपनै, मनोज भट्ट, सूरज बाबू, दरबान राम, मनोहर सिंह, धन गिरी, अनुराग सिंह, लईक हसन, संतोष सिंह, किशन सिंह, जगवीर सहित टनकपुर, लोहाघाट, पिथौरागढ़ डिपो के सदस्य भी मौजूद थे। नव निर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि रोडवेज और यूनियन के हितों के लिए संघर्ष करेंगे। कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे।

Ad Ad
Ad Ad