टनकपुरनवीनतम

टनकपुर : भारत विकास परिषद की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। नगर के एक बैंक्वेट हाल में आयोजित कार्यक्रम में भारत विकास परिषद की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष राजीव आर्य द्वारा की गई। मुख्य अतिथि के तौर पर विशाल गोयल मौजूद रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि प्रांतीय उपाध्यक्ष हरीश शर्मा व खटीमा शाखा के उपाध्यक्ष नीरज वर्मा रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें संरक्षक दीपक शारदा, अध्यक्ष राजीव आर्य, सचिव कौशल तिवारी व कोषाध्यक्ष अतुल शारदा को चुना गया। सीमा अग्रवाल और कल्पना अग्रवाल को भी संरक्षक बनाया गया। इस दौरान कई लोगों ने भारत विकास परिषद की सदस्यता ग्रहण की। अध्यक्ष राजीव आर्य ने भारत विकास परिषद की ओर से किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। जिसके बाद संगठन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों, भारत को जानो प्रतियोगिता में सराहनीय कार्य करने वाले सदस्य अंकुर टंडन, निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर रवि कुमार, स्वास्थ्य परीक्षण कैंप उत्कृष्ट कार्य में मनुश्रवा आर्य, कौशल तिवारी को सम्मानित किया गया। सभी को होली की शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान अनुराग अग्रवाल, संजय अग्रवाल, वैभव अग्रवाल, कैलाश गहतोड़ी, संजय गर्ग, रवि कुमार, सीमा अग्रवाल, शिखा शारदा, कमल टंडन, राधिका टंडन, राधिका शारदा, अनुराग अग्रवाल, विम्मी आर्य, अभिषेक सब्बरवाल आदि मौजूद रहे।

Ad