टनकपुर : पुलिस ने गैर-जमानती वारंटी अभियुक्त को पीलीभीत से किया गिरफ्तार
टनकपुर/चम्पावत। एसपी अजय गणपति के निर्देशानुसार एवं पुलिस उपाधीक्षक टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।
आदेशों के अनुपालन में दिनांक 09.02.2026 को कोतवाली टनकपुर पुलिस टीम द्वारा कुशल सुरागरसी व पतारसी करते हुए माननीय न्यायालय से जारी गैर-जमानती अधिपत्र का निष्पादन कर वारण्टी अभियुक्त विपिन कुमार पुत्र शिवचरण लाल निवासी मौ0 सुनगढ़ी, तहसील/जनपद पीलीभीत (उ0प्र0) को सुनगढ़ी, जनपद पीलीभीत (उ0प्र0) से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान निरंतर जारी है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 रवि चन्द्र जोशी व हे0का0 अमित कुमार शामिल रहे।

