टनकपुर : पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया मोबाइल चोरी का खुलासा
टनकपुर/चम्पावत। पुलिस ने एक दुकान से मोबाइल चोरी होने के मामले का खुलासा 24 घंटे के भीतर किया है। एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से मोबाइल भी बरामद किया गया है।
खर्कवाल गली सैलानीगोठ टनकपुर निवासी बलवंत कुमार पांडेय का मोबाइल एक प्रतिष्ठान से गायब हो गया। बलवंत ने कोतवाली में पुलिस को मोबाइल गायब होने की लिखित तहरीर दी। पुलिस ने तत्काल मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करने की कार्रवाई शुरू करते हुए अज्ञात के नाम मुकदमा पंजीकृत किया। अपर उपनिरीक्षक रविचंद्र जोशी के नेतृत्व में टीम गठित कर मोबाइल की तलाश शुरू की गई। कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि चेकिंग के दौरान पुलिस ने मदन सिंह सामंत पुत्र धर्म सिंह निवासी आरटीओ रोड टनकपुर उम्र 40 साल से एक एंड्रॉयड फोन ओप्पो रेनो 5G बरामद किया। उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 303 (2) 317 (2) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

