टनकपुर : बाबा साहब की जयंती पर निकली शोभायात्रा
टनकपुर/चम्पावत। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135 जयंती पर भीमराव अंबेडकर पार्क में मूर्ति पर माल्यार्पण कर भीमराव अंबेडकर समिति के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष चंद्रपाल के नेतृत्व में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की झांकी के साथ नगर में जुलूस का आयोजन किया गया, जो नगर के मुख्य चौराहे से भ्रमण करता हुआ पुनः भीमराव अंबेडकर पार्क पहुंचा। जिसके उपरांत एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जीवनी पर विचार प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर राकेश वाल्मीकि, हरीश वाल्मीकि, सुरेश कुमार, राकेश कुमार, हरीश, करन, नरेश, चंद्रपाल, सुशील, रमेश, सुरेश, चंदन, रामचंद्र, सुनीता, सरिता, किरण, विनीता समेत तमाम लोग मौजूद रहे।


