चंपावतटनकपुरनवीनतमहादसा

टनकपुर : स्कूटी की टक्कर से दर्शनार्थी घायल, रेफर

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। मां पूर्णागिरि धाम में दर्शन कर ब्रह्मदेव, नेपाल दर्शन को जा रहे दर्शनार्थी आनंदपाल पुत्र सुमेर उम्र 55 साल निवासी फिरोजपुर गुलरिया जिला बदायूं को टनकपुर बैराज मार्ग पर अज्ञात स्कूटी ने टक्कर मार दी। हादसे में आनंदपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने 112 की मदद से घायल को उप जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां डॉक्टर ज्ञानेश्वर की टीम द्वारा घायल का प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर सुशीला तिवारी हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। वहीं घायल के परिजनों ने बताया कि वह मां पूर्णागिरि धाम से दर्शन कर ब्रह्मदेव नेपाल दर्शन के लिए जा रहे थे, तभी एक स्कूटी चालक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन चालक की तलाश की जा रही है। पीड़ित परिवार की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।

Ad Ad