चंपावतटनकपुरनवीनतममनोरंजन

टनकपुर की बेटी पलक ने जीता ‘जूनियर मिस इंडिया स्माइल’ का खिताब

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। जयपुर में आयोजित जूनियर मिस इंडिया 2026 प्रतियोगिता में टनकपुर की होनहार बेटी पलक जोशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जूनियर मिस इंडिया स्माइल का खिताब प्राइज अपने नाम किया है। मात्र 15 वर्ष की आयु में इस उपलब्धि को हासिल कर पलक ने न केवल टनकपुर बल्कि पूरे चम्पावत जनपद और उत्तराखंड राज्य को गौरवान्वित किया है। उनकी इस ऐतिहासिक सफलता से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

टनकपुर के नायकगोठ निवासी गोविंद बल्लभ जोशी एवं निर्मला जोशी की पुत्री पलक जोशी ने जूनियर मिस इंडिया ‘खूबसूरत मुस्कान 2026’ श्रेणी में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और सादगी भरी मुस्कान से निर्णायकों का दिल जीत लिया। देशभर से आई प्रतिभागियों के बीच पलक का प्रदर्शन अत्यंत प्रभावशाली रहा, जिसके चलते उन्हें यह प्रतिष्ठित खिताब प्राप्त हुआ। पलक के पिता मूल रूप से गंगोलीहाट, जिला पिथौरागढ़ के निवासी हैं। पलक वर्तमान में उत्तर प्रदेश के बरेली में शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें फैशन, मंच प्रस्तुति और व्यक्तित्व विकास में गहरी रुचि है। परिवार के सहयोग और कड़ी मेहनत के दम पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। पलक की इस सफलता पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने उन्हें बधाई दी है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि पलक आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। बेहद कम उम्र में पलक जोशी ने यह उपलब्धि हासिल कर इस बात को साबित किया कि छोटे शहरों से निकलकर भी बड़े सपनों को साकार किया जा सकता है।

Ad Ad
Ad Ad