चंपावतटनकपुरनवीनतमहादसा

टनकपुर : एनएच पर टैक्सी मैजिक डिवाइडर से टकराई, यात्रियों में मची चीख पुकार

Ad
ख़बर शेयर करें -

घायल चार यात्रियों को उप जिला चिकित्सालय में कराया गया भर्ती, कुछ को भेजा गया खटीमा

टनकपुर/चम्पावत। टनकपुर-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनबसा में ग्राम सभा चंदनी के समीप एक अनियंत्रित मैजिक टैक्सी वाहन डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में कई यात्री घायल हो गए। कुछ को उप जिला चिकित्सालय टनकपुर में भर्ती किया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायल यात्रियों को मौके पर से ही हायर सेंटर भेज दिया गया।

Ad

जानकारी के अनुसार गुरुवार को दोपहर के वक्त मैजिक वाहन संख्या यूके 06टीए/ 3322 अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गया। हादसे में कई यात्री घायल हो गए। जिनमें से दो बच्चों समेत चार घायलों को टनकपुर के उप जिला अस्पताल लाया गया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। चारों की हालत स्थिर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायलों को खटीमा ले जाया गया। बताया जा रहा है कि वाहन पलटने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। डॉ. मोहम्मद उमर ने बताया कि 36 वर्षीय शांति देवी पत्नी केशव राम, 30 वर्षीय मीना देवी पत्नी किशन राम, 10 वर्षीय आयुष और 06 वर्षीय पियूष पुत्र किशन राम निवासी मनिहारगोठ टनकपुर जिला चम्पावत का उपचार किया जा रहा है। उन्होंने ​बताया कि मीना देवी के अलावा सभी की हालत स्थिर बनी हुई है।

वहीं पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मनोज कुमार (33), प्रीति शर्मा (30) पीलीभीत, एकता शर्मा खटीमा, काव्या शर्मा (12) पीलीभीत, प्रियांश (9), युवराज मनिहागोठ (9), विमला बिष्ट बिंदुखत्ता लालकुआं (38), अंबिका बिष्ट (35) मनिहागोठ, प्रिंस (4), रूही बिष्ट (10), पाखी, जग्गी को उपचार के लिए खटीमा भेजा गया है। वहीं उप जिला चिकित्सालय टनकपुर में डॉ. मोहम्मद उमर के अलावा नर्सिंग अधिकारी निशा आर्या, ज्योत्सना वार्ड ब्वाय कर्मवीर आर्य और जीवन घायलों के उपचार में जुटे हैं।