टनकपुर : वॉलीबाल चैंपियनशिप के लिए टीम का चयन
टनकपुर/चम्पावत। स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर में जिला वॉलीबाल एसोसिएशन की ओर से 12 सदस्यीय जिला वॉलीबाल टीम का चयन किया गया। ट्रायल में जिलेभर के 60 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयनित टीम 19 से 21 फरवरी तक चम्पावत के गोरलचौड़ मैदान में होने वाली ऑफिशियल यूथ वॉलीबाल चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी। उत्तरांचल वॉलीबाल एसो. और खेल विभाग की ओर से चम्पावत सरस कॉर्बेट महोत्सव के दौरान होने वाले चैंपियनशिप के लिए जिले की टीम का चयन किया गया। पूर्व नेशनल खिलाड़ी जगदेव सिंह, जिला सचिव चंदन मेवाड़ी ने चयन किया। इस मौके पर चम्पावत वॉलीबाल संघ के अध्यक्ष अवतार सिंह, चंदन सिंह मेवाड़ी, जगदेव सिंह, उमेश पांडे, अमन जोशी, नितिन भारती, साक्षी सिंह, कुमाऊं सह संयोजक भाजपा रवि कुमार प्रजापति आदि मौजूद रहे।


