चंपावतटनकपुरनवीनतमशिक्षा

ठाकुर श्याम सिंह रावत जगत सिंह रावत राधे हरी राजकीय इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिकोत्सव

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। पीएम श्री ठाकुर श्याम सिंह रावत जगत सिंह रावत राधे हरि राजकीय इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हैमेश खर्कवाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष हर्षवर्धन रावत, विशिष्ट अतिथि सुरेश कुमार पांडेय, सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य अम्बादत्त पंत, जोहर सिंह मेहरा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया।

स्कूल प्रशासन ने बैच लगाकर अतिथियों का स्वागत किया। विद्यालय के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसके उपरांत विद्यालय पर आयोजित विज्ञान प्रदर्शन में अतिथियों द्वारा निरीक्षण कर छात्रों द्वारा बनाए गए विज्ञान मॉडल की जानकारी ली। अतिथियों ने अपने संबोधन में विद्यालय द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करने हेतु शिक्षक एवं छात्रों को उनके द्वारा बनाए गए शानदार मॉडल की सराहना की गई। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य हरिश्चंद्र पाठक ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए किया। संचालन शशांक मित्र द्वारा किया गया। इस अवसर पर एसएस राणा, सांस्कृतिक प्रभारी पुष्पा तिवारी, मीना सिंह, राजनाथ, कैप्टन एलडी तिवारी, प्रदीप कश्यप, एलएम भट्ट, सदानंद भट्ट, नंदकिशोर, रिचा भट्ट, ऋषभ, नरेंद्र सिंह बिष्ट, गंगा रौतेला, प्रमोद कुमार जोशी, चंद्र प्रकाश जोशी, चंद्रशेखर उपाध्याय सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Ad Ad
Ad Ad