उत्तराखण्ड

जंगल मे रास्ता भटकने से लापता हुए युवक-युवती, SDRF ने देर रात्रि सर्च कर निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

सोमवार 6 मार्च की रात्रि जिला नियंत्रण कक्ष, चमोली द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि एक युवक व युवती पोखरी क्षेत्र में रास्ता भटकने से जंगल में लापता हो गए हैं। जिनकी खोजबीन हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

सूचना मिलते ही SI उमराव सिंह के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल मोके के लिए रवाना हुई। SDRF टीम द्वारा देर रात्रि जंगल मे गहन सर्चिंग अभियान चलाया गया। लगभग 04 घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम द्वारा दोनों को सकुशल ढूंढ लिया गया। युवक व युवती विगत 02 दिनों से जंगल में भटक रहे थे और काफी घबराए हुए थे। SDRF टीम द्वारा दोनों को सांत्वना दी गयी तत्पश्चात दोनों को सकुशल निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया।

Ad