चंपावतटनकपुरनवीनतम

टनकपुर में चोरों ने दुकान परिसर से लोहे की सामग्री चुराई

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। टनकपुर में रोडवेज स्टेशन रोड पर खर्कवाल गार्डन के समीप स्थित एक प्रतिष्ठान के परिसर से रात्रि में चोरों ने लोहे की सामग्री चोरी ​कर ली। चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस ने फुटेज के माध्यम से मामले की जांच शुरू कर दी है। दुकान स्वामी हरीश प्रसाद ने बताया कि अगली सुबह दुकान की सामग्री कम होने पर उन्होंने सीसीटीवी फुटेज चेक किया तो उन्हें रात्रि 3:30 बजे कि यह वारदात दिखाई दी। कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि व्यापारी की ओर से अभी कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। वहीं मामले के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाए जाने की मांग की है।

Ad Ad