चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतमसामाजिक

चम्पावत में इस बार रामलीला मंचन नहीं ‘दशहरा महोत्सव’ का होगा आयोजन

ख़बर शेयर करें -

आदर्श राम सेवा समिति ने बैठक कर लिया निर्णय, 30 सितंबर से शुरू होगा 3 दिनी महोत्सव

चम्पावत। 120 साल से पुरानी चम्पावत की रामलीला का मंचन इस वर्ष नहीं होगा। इसके स्थान पर तीन दिन दशहरा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। आज रविवार 7 सितंबर को आदर्श राम सेवा समिति की पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक में दशहरा महोत्सव को लेकर कई निर्णय लिए गए। 30 सितंबर को महोत्सव शुरू होने से पूर्व पहली नवरात्र यानी की 22 सितंबर को पूजा-अर्चना और सुंदरकांड का आयोजन होगा।

भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सराबोर महोत्सव का श्रीगणेश 30 सितंबर को होगा। समापन 2 अक्टूबर की शाम को राम विजय रथ के साथ किया जाएगा। अन्याय के प्रतीक रावण का पुतला भी जलाया जाएगा। 2 अक्टूबर की शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे और प्रसाद वितरण के साथ महोत्सव का समापन किया जाएगा।
आदर्श राम सेवा समिति की बैठक में अध्यक्ष भागवत सरन राय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवीन लाल वर्मा, उपाध्यक्ष कुलदीप वर्मा, सचिव सौरभ साह, कोषाध्यक्ष हीरा बल्लभ पलसाई व विकास साह, कमलेश राय, प्रकाश लाल पटवा, बसंत लाल वर्मा, सनी वर्मा, विमल शाह, शंकर रावल, विजय चौधरी, मुक्तेश पचौली, प्रकाश पांडे, देवेंद्र वर्मा, देवेंद्र तड़ागी, जगदीश खर्कवाल, सूरज प्रहरी, वासु तड़ागी, अशोक वर्मा, रोशन लाल प्रहरी, पवनदीप वर्मा, तुषार वर्मा, आशु प्रहरी आदि मौजूद रहे।

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड