चम्पावत के टीआई हयात सिंह व एसआई मनीष खत्री शौर्य सम्मान से हुए सम्मानित
चम्पावत। चम्पावत के यातायात निरीक्षक हयात सिंह और उप निरीक्षक मनीष खत्री को सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। दोनों पुलिस अधिकारियों को ये सम्मान कुमाऊं परिक्षेत्र की महानिरीक्षक रिधिम अग्रवाल ने प्रदान किया। हिंदुस्तान समाचार पत्र की ओर से हल्द्वानी में आयोजित पुलिस शौर्य सम्मान 2025 में दोनों अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। एसपी अजय गणपति ने यातायात निरीक्षक हयात सिंह और उप निरीक्षक मनीष खत्री को सराहनीय कार्य किए जाने एवं अनुशासित रहकर जिम्मेदारी का निर्वहन कर चम्पावत पुलिस को गौरवांवित करने के लिए पुलिस परिवार की ओर से शुभकामनाएं दी हैं।
