चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

कल चम्पावत के गोरल चौड़ में लगेगा ‘4 साल बेमिसाल’ का जनोत्सव, तीन दिन तक होंगे विविध आयोजन

ख़बर शेयर करें -

होगा लगेगा जनसेवा और विकास का संगम, जनता मिलन कार्यक्रम भी होगा आयोजित

‘जन-जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ थीम पर 23 से 25 मार्च तक जनपद में होंगे भव्य त्रिदिवसीय कार्यक्रम

Ad Ad

चम्पावत। उत्तराखंड राज्य सरकार के सफल चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद चम्पावत में 23 से 25 मार्च 2026 तक ‘जन-जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ थीम पर भव्य त्रिदिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि कार्यक्रमों के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए मुख्य विकास अधिकारी, चम्पावत को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्यक्रमों को प्रभावी, आकर्षक एवं जनोपयोगी बनाने के निर्देश दिए हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ कल 23 मार्च 2026 को जनपद मुख्यालय स्थित गोरलचौड़ मैदान में प्रातः 11:00 बजे दीप प्रज्ज्वलन, वंदना एवं स्वागत गीतों के साथ किया जाएगा।


इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जो स्थानीय संस्कृति एवं प्रतिभाओं को मंच प्रदान करेंगे। साथ ही आमजन की सुविधा हेतु चिकित्सा शिविर, रक्तदान शिविर, दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण एवं जनता मिलन कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने हेतु स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त डिजिटल सेवाओं के प्रचार-प्रसार के लिए विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिससे आमजन को आधुनिक सुविधाओं की जानकारी मिल सके।

दोपहर 12:30 बजे से मुख्यमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा, जिसमें प्रदेश की उपलब्धियों एवं भविष्य की योजनाओं से आमजन को अवगत कराया जाएगा। इसी दिन गोरलचौड़ मैदान में साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे नागरिक अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रख सकेंगे। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें तथा इस जनोत्सव का हिस्सा बनें।

Ad Ad