चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतमहादसा

चम्पावत में दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरने से नानकमत्ता के युवक की मौत, रीठा साहिब जा रहा था मृतक

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। आज शनिवार की शाम को ललुवापानी-बनलेख रोड पर हुए एक हादसे में एक सिख युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, घटना किसकोट और पल्सों के बीच स्थित ओपन जिम के समीप हुई है। जहां पैराफिट पर बैठा एक युवक अचानक असंतुलित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान लखविंदर सिंह (उम्र 32 वर्ष), पुत्र तारा सिंह, निवासी नानकमत्ता के रूप में हुई है।

पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया है कि लखविंदर सिंह अपने एक साथी के साथ नानकमत्ता से प्रसिद्ध धार्मिक स्थल रीठा साहिब के दर्शन के लिए जा रहा था। रास्ते में वह पल्सों के पास ओपन जिम के सामने पैराफिट पर बैठ कर आराम कर रहा था, तभी अचानक अनियंत्रित होकर वह गहरी खाई में गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी चम्पावत के निर्देश पर स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। पुलिस और फायर कर्मियों ने स्थानीय युवाओं के सहयोग से भारी मशक्कत के बाद गहरी खाई में उतरकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और मृतक के शव को खाई से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चम्पावत मोर्चरी (शवगृह) भेज दिया है, जहां उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस प्रशासन द्वारा मृतक के परिजनों को इस दुखद घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने को जांच कर रही है।

Ad Ad
Ad Ad