हैवानियत : हल्द्वानी में नवीं कक्षा की छात्रा के साथ शराब पिलाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी। टैक्सी चालक ने अपने दोस्त के साथ नौवीं कक्षा की छात्रा को बहला फुसलाकर पहले उसे शराब पिलाई और बाद में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के हल्द्वानी के काठगोदाम थाना क्षेत्र की निवासी 15 वर्षीय 9वीं कक्षा की छात्रा बीते मंगलवार की शाम करीब 6:30 बजे दुकान से सामान लाने के लिए घर से निकली थी। तभी इस दौरान पड़ोस में किराए पर रहने वाले टैक्सी चालक 20 वर्षीय मोहित और 24 वर्षीय प्रदीप उसे रास्ते में मिले, जिन्होंने छात्रा को घूमाने के बहाने कार में बिठाया। आरोप है कि दोनों टैक्सी चालक छात्रा को हैड़ाखान रोड पर ले गए। जहां उन्होंने उसे शराब पिलाई। इसके बाद दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। रात की 10:30 तक जब छात्रा घर नहीं लौटी तो परिजनों को उसकी चिंता हुई। इसके बाद उन्होंने छात्रा की खोजबीन की तो छात्रा हैडाखान मार्ग पर कार में बेहोशी की हालत में मिली।
इस दौरान दोनों आरोपी भी कार में ही मौजूद थे। पुलिस प्रशासन द्वारा दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। जिनके खिलाफ पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। घटना में प्रयुक्त आरोपियों की कार को भी सीज का दिया गया है। बताया जा रहा है दोनों आरोपी मूल रूप से अल्मोड़ा के दन्या थाना क्षेत्र के नौगांव के रहने वाले हैं।

