क्राइमजनपद चम्पावतटनकपुर

टनकपुर में 5.50 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार, कार सीज, एक चम्पावत व एक लोहाघाट का है रहने वाला

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। पुलिस ने दो युवकों को 5.50 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। साथ ही एक कार को सीज किया है। आरोपियों में से एक चम्पावत व एक लोहाघाट का रहने वाला है।
एसपी देवेंद्र पींचा के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम को चलाये जा रहे ऑपरेशन क्रैक डाउन के तहत गुरुवार को पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान वाहन संख्या 03TA/1354 (ईऑन कार) में कुलदीप जोशी पुत्र स्व. हीरा बल्लभ जोशी निवासी खटकाना पुल के पास कोतवाली चम्पावत को 2.50 ग्राम अवैध स्मैक एवं विजय सिंह पुत्र स्व. दिनेश सिंह निवासी कर्णकरायत थाना लोहाघाट को 3.0 ग्राम स्मैक समेत बिचई के पास से गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ थाना टनकपुर में एफआईआर न0 138/22 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट व एफआईआर न0 139/22 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम में एसआई दिलबर सिंह, कांस्टेबल विक्रम सिंह, आशुतोष कुमार, सचिन कुमार शामिल रहे।

Ad Ad