पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में अज्ञात शव मिला, पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी
टनकपुर/चम्पावत। मां पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक व्यक्ति श्रद्धालु था या कोई अन्य, अभी यह साफ नहीं है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस शव की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक आज रविवार 8 फरवरी को मां पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में हनुमानचट्टी के पास पैदल रास्ते पर एक व्यक्ति मृत हाल में मिला। पूर्वान्ह वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। भैरव मंदिर चौकी प्रभारी एएसआई मोहन चंद्र भट्ट के नेतृत्व में कांस्टेबल दिनेश कुमार और संजीव कुमार मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ की टीम ने शव को निकाला। व्यक्ति के रास्ते से गिरने की आशंका जताई जा रही है। शव की हालत देखते हुए 2 दिन पुराना होने का अनुमान लगाया गया है। मृतक दाहिने हाथ पर नन्हे खुदा है।

