क्राइमचंपावतटनकपुर

टनकपुर में बुजुर्ग से दिनदहाड़े हुई लूट, डाकघर से निकाली थी नकदी

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। नगर में उत्तराखंड परिवहन निगाम के एक बुजुर्ग सेवानिवृत कर्मी से एक झपट्टामार चोर ने दिनदहाड़े नकदी लूट ली। चोर रोडवेज कर्मी से 4 हजार रुपये छीन कर भाग गया। पुलिस चोर की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार 12 दिसंबर अपराह्न करीब 1 बजे वार्ड संख्या चार निवासी रोडवेज के सेवानिवृत कर्मचारी 80 वर्षीय बाबूराम डाकघर से रुपये निकालने पहुंचे थे। रुपये निकालने के बाद बुजुर्ग डाकघर के बाहर डाकपेटी में पास बुक रखकर रुपये गिनने लगे, तभी वहां पहले से ताक लगाए बैठे एक शातिर चोर ने झपट्टा मारकर बुजुर्ग के रुपये लूट लिए। रुपये लूटने के बाद चोर वहां से भाग गया। बुजुर्ग के शोर मचाने पर कुछ लोगों ने चोर का पीछा भी किया, लेकिन चोर हत्थे नहीं चढ़ा। सूचना मिलने के बाद पुलिस फौरन चोर की तलाश में जुट गई। पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं।

Ad Ad