टनकपुर में शारदा नदी किनारे से बरामद हुआ अज्ञात युवक का शव

टनकपुर। नगर में फायर स्टेशन के समीप शारदा नदी किनारे एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। जिससे हड़कंप मचा हुआ है। शव दिखाई देने पर स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुच कर पुलिस ने शव बरामद कर कब्जे में ले लिया। शव को उप जिला चिकित्सालय की मोर्चरी पर रखा गया है। उप निरीक्षक अंजू यादव ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 30 साल रही होगी। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव मिलने की सूचना सम्बंधित थानों को दे दी गई है। शव तीन दिन पुराना लग रहा है। मृतक के नेपाली या भोटिया होने का अनुमान लगाया जा रहा है। यह भी माना जा रहा है कि शव धारचूला क्षेत्र से बह कर आया होगा। मालूम हो कि दो दिन पहले धारचूला क्षेत्र में बादल फटने से भयंकर तबाही आई थी। वहां भारत व नेपाल की ओर से कई मकान बह गए। कई लोगों के बहने और लापता होने की भी खबर है।

