चंपावतटनकपुरबनबसा

सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध को लेकर टनकपुर व बनबसा में हुआ कार्यशाला का आयोजन

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। उच्च न्यायालय के आदेश पर संपूर्ण प्रदेश में सिंगल यूज प्लास्टिक को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया जाना है। इसको लेकर जिले में भी प्रशासनिक कवायद शुरू हो चुकी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर Deposit Refund System (DRS) योजना लागू किये जाने को लेकर नगरपालिका प्रशासन ने प्रबुद्ध जनों व व्यापार मंडल के साथ एक दिनी कार्यशाला का आयोजन किया गया।
नगरपालिका सभागार में पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में विशेषज्ञ DRS योजना रोहित जोशी ने सिंगल यूज प्लास्टिक प्रयोग को किस प्रकार से प्रतिबंधित किया जा सकता है के संबंध में जानकारी दी गई। इस कार्यशाला का संचालन भूपेन्द्र प्रकाश जोशी अधिशासी अधिकारी ने किया। इस अवसर पर सभासद हसीब अहमद, पूजा टम्टा, योगेश पाण्डेय, सविता बिष्ट, नामित सभासद कलावती कापड़ी, केदार दत्त जोशी, अध्यक्ष व्यापार मण्डल शाहिद हुसैन, मदन राम अध्यक्ष टैक्सी यूनियन, शुभम पाण्डेय, मुस्तफा अंसारी, सागर अग्रवाल, अजय अग्रवाल, महेश चौहान सिटी मिशन मैनेजर, पालिका के कर्मचारी लक्ष्मण सिंह बोहरा अवर अभियंता, बसंत राज चन्द वरिष्ठ लिपिक, हेमंत टंडन, अनुराधा यादव, प्रिया बिष्ट, राम रतन, उर्मिला देवी एवं समाजसेवी निशा वर्मा, नवल किशोर, प्रेमा आदि मौजूद रहीं।

बनबसा। Deposit Refund System (DRS ) योजना लागू किये जाने को लेकर बनबसा में भी कार्यशाला का आयोजन किया गया। नगर पंचायत के सभागार में अध्यक्ष नगर पंचायत रेनू अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई कार्यशाला में DRS योजना के विशेषज्ञ रोहित जोशी ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को किस प्रकार से प्रतिबन्धित किया जा सकता है। इस कार्यालय का संचालन भूपेन्द्र प्रकाश जोशी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद टनकपुर सबद्ध नगर पंचायत बनबसा द्वारा किया गया। इस अवसर पर महेश चौहान सिटी मैनेजर, सभासद मोहन सिंह, रंजना कश्यप, रेखा देवी, नगर पंचायत बनबसा द्वारा गठित महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाऐं एवं कर्मचारीगण, नीतू पाण्डे, प्रकाश चन्द, जगदीश चन्द्र जोशी, कुसुम देउपा, गिरीश कापड़ी आदि मौजूद थे।