चम्पावत सरस कार्बेट महोत्सव: यूएस नगर और हरिद्वार के बीच होगा यूथ वॉलीबाल चैंपियनशिप का फाइनल
चम्पावत। जिला मुख्यालय के गोरलचौड़ खेल मैदान में सरस कॉर्बेट महोत्सव के तहत राज्य स्तरीय पुरुष वर्ग की ऑफिशियल यूथ वॉलीबाल चैंपियनशिप जारी है। लीग आधार पर खेली जा रही प्रतियोगिता में यूएस नगर और हरिद्वार ने फाइनल में जगह बनाई। जबकि चमोली और देहरादून के बीच तीसरे स्थान के लिए मुकाबला होगा।

शुक्रवार को उत्तरांचल वॉलीबाल एसोसिएशन और खेल विभाग की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित प्रतियोगिता में पहला मुकाबला चमोली और पिथौरागढ़ के बीच खेला गया। चमोली ने पिथौरागढ़ को 25-20, 25-15 से हराया। हरिद्वार ने चम्पावत को 25-14, 25-17 से हराया। नैनीताल ने चमोली को 27-25, 25-21 से पराजित किया। देहरादून ने टिहरी गढ़वाल को 25-15, 25-18 से हराया। रुद्रप्रयाग ने 25-17, 25-19 से चंपावत को हराया। पिथौरागढ़ ने चमोली को 25-20, 25-15 से पराजित किया। उत्तरकाशी ने अल्मोड़ा को 25-0, 25-0 से हराया। वहीं पहले सेमीफाइनल में यूएस नगर ने देहरादून और दूसरे सेमीफाइनल में हरिद्वार ने चमोली को हराया।
निर्णायक की भूमिका यशपाल सिंह, गिरीश चंद्र, दिनेश रावत, बृजेश तिवारी, बिक्रम रावत, सुरेश बिष्ट, तुषार शेखर, कुलदीप सिंह, कीर्ति थापा, सपना रहे। संचालन रेडक्रॉस चेयरमैन राजेंद्र गहतोड़ी ने किया। जिला क्रीड़ाधिकारी चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इस दौरान चंद्रशेखर ओली, हरीश, सुनील जोशी, प्रदीप बोहरा, मुकेश टम्टा, आदि मौजूद रहे।

