उत्कर्ष 2026 : चम्पावत के न्यू बियरशिबा विद्यालय के वार्षिकोत्सव का हुआ भव्य आयोजन
चम्पावत। न्यू बियरशिबा पब्लिक स्कूल में विद्यालय का वार्षिक उत्सव ‘उत्कर्ष 2026’ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छात्र छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
विद्यालय के प्रबंधक भुवन भाकुनी के मार्गदर्शन एवं प्रधानाचार्य रवि पटवा के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी देवी लाल वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि हेम चंद्र उप्रेती रहे। कार्यक्रम का संचालन कृतिका पुनेठा एवं योगिता पुनेठा द्वारा किया गया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली, लोकनृत्य एवं नृत्य-नाटिकाओं ने कार्यक्रम को विशेष रूप से आकर्षक बनाया।





मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में विद्यालय परिवार को सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएं दीं तथा शिक्षा के साथ संस्कार और अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य रवि पटवा ने अपने उद्बोधन में अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के आयोजन में विद्यालय के समस्त स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा। इस अवसर पर अनेक अभिभावक उपस्थित रहे। जिनमें गौरव पांडेय, भवान सिंह बोहरा, कैलाश पांडेय, प्रकाश बिनवाल, कमल तड़ागी, उमाशंकर कुलेठा सहित अन्य गणमान्य लोग सम्मिलित रहे। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति-चिह्न भेंट किए गए तथा वार्षिक उत्सव ‘उत्कर्ष 2026’ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


