जनपद चम्पावतनवीनतमलोहाघाट / आस-पास

लोहाघाट : होटल के कमरे में मिला सिख युवक का शव, आत्महत्या किए जाने का अंदेशा

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

लोहाघाट/चम्पावत। लोहाघाट के एक होटल के कमरे में नानकमत्ता के एक सिख युवक का शव मिला है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। कमरे में सल्फास का पैकेट और पानी का गिलास मिलने से प्रथम दृष्टया घटना को आत्महत्या से जोड़ा जा रहा है। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है।

थाना प्रभारी अशोक कुमार के मुताबिक राजवीर सिंह (26) पुत्र सतनाम सिंह, निवासी ग्राम तपेड़ा (नानकमत्ता) 28 जुलाई को लोहाघाट आया था। वह शाम को शहर के एक होटल में रुक गया। 29 जुलाई की सुबह होटल कर्मी ने रुटीन चेकिंग के दौरान कमरे का दरवाजा खुला देखा। कमरे से दुर्गंध आ रही थी। कमरे के भीतर युवक बेसुध हाल में पड़ा हुआ था। होटल कर्मी ने इसकी जानकारी होटल मालिक को दी। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को युवक मृत अवस्था में मिला। पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मोबाइल में मैसेज चेक करने के बाद मामला प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। अलबत्ता जांच के बाद ही मौत के असली कारण का पता चलेगा। थाना प्रभारी ने बताया कि कमरे के भीतर सल्फास का पैकेट और गिलास रखा हुआ था। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक युवक के परिजनों को दे दी है। फिलहाल अभी परिजन लोहाघाट नहीं पहुंचे हैं। उनके देर शाम तक लोहाघाट पहुंचने की सूचना है।

Ad Ad
Ad Ad