उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य हॉस्पिटल में भर्ती, हुई सफल सर्जरी
ADVERTISEMENTS



उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद की सोमेश्वर विधानसभा आरक्षित सीट से विधायक बन कर धामी सरकार में दुबारा कैबिनेट मंत्री बनी रेखा आर्य का आज नई दिल्ली स्थित मैक्स अस्पताल में पेट की रसौली का सफलतापूर्वक ऑपरेशन हो गया है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य विगत कुछ समय से पेट की रसौली के कारण अस्वस्थ चल रही थीं। बावजूद इसके वे क्षेत्रीय जनता एवं उत्तराखंड के लिए लगातार दिन रात काम कर रही थीं। कुछ दिन पहले उन्हें नई दिल्ली स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती होना पड़ा, जहां आज उनका रसौली की सफल सर्जरी हो गई है। वही क्षेत्रीय जनता एवं उनके चाहने वालों की ओर से लगातार उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

