उत्तराखण्डनवीनतम

उत्तराखंड : राष्ट्रपति मेडल पाने वाले अग्निशमन एवं आपात सेवा और होमगार्ड्स विभाग के कार्मिकों की सूची देखें

ख़बर शेयर करें -

भारत के राष्ट्रपति की ओर से गणतंत्र दिवस- 2023 के अवसर पर अग्निशमन एवं आपात सेवा विभाग उत्तराखंड के निम्नलिखित अधिकारियों और कर्मचारियों को विशिष्ट सेवा के लिए ‘राष्ट्रपति का अग्निशमन सेवा पदक’ तथा दीर्घ एवं सराहनीय सेवा के लिए ‘अग्निशमन सेवा पदक’ प्रदान किये जाने की घोषणा की गई है।

विशिष्ट सेवा के लिये राष्ट्रपति का अग्निशमन सेवा पदक
1.. देवेन्द्र सिंह, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी, नियुक्ति जनपद- जनपद रूद्रप्रयाग। जन्मतिथि – 08-01-1968 भर्ती तिथि- 05-11-1989, दिनाँक 15-04-2005 को फायर सर्विस चालक के पद पर पदोन्नति, दिनाँक 11-06-2021 को अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पद पर पदोन्नति । वर्ष 2016 में गणतन्त्र दिवस के अवसर पर दीर्घ एवं सराहनीय सेवा के लिये “अग्निशमन सेवा पदक मिला है।
2.. प्रताप सिंह राणा, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी, जनपद- हरिद्वार। जन्मतिथि- 18-11-1964, भर्ती तिथि- 03-05-1988, दिनाँक 15-04-2005 को लीडिंग फायरमैन के पद पर पदोन्नति, दिनाँक 10-07-2020 को अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पद पर पदोन्नति । वर्ष 2014 में गणतन्त्र दिवस के अवसर पर दीर्घ एवं सराहनीय सेवा के लिये “अग्निशमन सेवा पदक मिला है।

दीर्घ एवं सराहनीय सेवा के लिये अग्निशमन सेवा पदक
1.. श्याम सिंह, लीडिंग फायरमैन वर्तमान नियुक्ति जनपद- चम्पावत जन्मतिथि- 10-10-1964, भर्ती तिथि- 20-03-1987 दिनाँक 29-05-2017 को लीडिंग फायरमैन के पद पर पदोन्नति ।
2.. दिनेश चन्द्र पाठक, लीडिंग फायरमैन वर्तमान नियुक्ति जनपद- बागेश्वर जन्मतिथि- 10-08-1967, भर्ती तिथि- 20-03-1987, दिनाँक 19-09-2018 को लीडिंग फायरमैन के पद पर पदोन्नति।
3.. लक्ष्मण सिंह नेगी, लीडिंग फायरमैन वर्तमान नियुक्ति जनपद – ऊधमसिंहनगर जन्मतिथि- 15-06-1967, भर्ती तिथि- 01-02-1986, दिनाँक 01-07-2017 को लीडिंग फायरमैन के पद पर पदोन्नति। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

होमगार्ड्स विभाग के कार्मियों को भी पदक
गणतन्त्र दिवस 26 जनवरी 2023 के अवसर पर उत्तराखंड होमगार्ड्स विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को विशिष्ट एवं सराहनीय सेवा हेतु राष्ट्रपति का गृह रक्षक पदक प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है। अवगत कराना है कि डिप्टी कमाण्डेन्ट जनरल अमिताभ श्रीवास्तव को वर्ष 2017 में तथा डिप्टी कमाण्डेन्ट जनरल राजीव बलोनी को वर्ष 2016 में सराहनीय सेवा का राष्ट्रपति गृह रक्षक पदक प्रदान किया गया है। कमाण्डेन्ट जनरल होमगार्ड्स, केवल खुराना (आईपीएस) की ओर से अधिकारियों तथा कर्मचारियों को राष्ट्रपति गृह रक्षक पदक प्रदान होने पर शुभकामनायें प्रेषित गई।

राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा गृह रक्षक पदक
1.. अमिताभ श्रीवास्तव, डिप्टी कमाण्डेन्ट जनरल, होमगार्डस एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय उत्तराखण्ड देहरादून।
2.. राजीव बलोनी, डिप्टी कमाण्डेन्ट जनरल, होमगार्डस एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय उत्तराखण्ड देहरादून।

राष्ट्रपति सराहनीय सेवा गृह रक्षक पदक
1.. गोविन्द सिंह खाती, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, होमगार्ड्स जनपद अल्मोड़ा।
2.. राजपाल राणा, अवैतनिक प्लाटून कमाण्डर, जनपद चमोली।

इन पुलिस अधिकारियों को भी किया जाएगा सम्मानित
भारत के राष्ट्रपति की ओर से गणतंत्र दिवस-2023 के अवसर पर निम्न पुलिस अधिकारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए ‘राष्ट्रपति का पुलिस पदक’ एवं सराहनीय सेवाओं के लिए ‘पुलिस पदक’ से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गई है। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने समस्त पदक विजेताओं को शुभकामनाएं दी हैं।

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक
1.. डॉ. वी मुरूगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड।

सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक
1.. राकेश चन्द्र देवली, अपर पुलिस अधीक्षक माननीय मुख्यमंत्री सुरक्षा, उत्तराखण्ड।
2.. श्यामदत्त नौटियाल, पुलिस उपाधीक्षक, पौड़ी गढ़वाल।
3.. पंकज गैरोला, पुलिस उपाधीक्षक, हरिद्वार।
4.. अमीर चन्द्र, मुख्य आरक्षी, 46वीं वाहिनी पीएसी रूद्रपुर, ऊधमसिंहगनर।
5.. गिरवर सिंह रावत, उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस, पुलिस मुख्यालय, उत्तराखण्ड।