उत्तराखंड ने रचा इतिहास : पहली बार रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचा, झारखंड को पारी से हराया
उत्तराखंड के क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज रविवार 8 फरवरी का दिन बेहद खास रहा। रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में झारखंड को पारी और छह रन से हराकर उत्तराखंड ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। ये पहला मौका है जब उत्तराखंड की टीम ने रणजी सेमीफाइनल में जगह बनाई है। इससे पहले उत्तराखंड ने तीन बार क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया था।
झारखंड में खेले गए मुकाबले में उत्तराखंड ने पहली पारी से ही अपना दबदबा बनाना शुरू कर दिया था। झारखंड को पहली पारी में 235 रन पर समेटने के बाद उत्तराखंड ने पहली पारी में 371 रन बनाये। उत्तराखंड के लिए पहली पारी में जन्मेजय जोशी ने चार, आदित्य रावत व मयंक मिश्रा ने तीन- तीन विकेट हासिल किए। जबकि बल्लेबाजी में अवनीश सुधा ने 64, कुणाल चंदेला ने 68 और सूचित में 70 रनों की पारी खेली और उत्तराखंड को 136 रनों की बड़ी लीड दिला दी।

दूसरी पारी में भी उत्तराखंड के गेंदबाजों ने झारखंड के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया और पूरी टीम को 130 रनों पर ऑल आउट कर दिया। एक बार फिर मयंक मिश्रा ने पांच विकेट जबकि अभय रावत ने 4 विकेट झटके। मयंक इस साल रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।
उत्तराखंड की पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी…
उत्तराखंड ने अपनी पहली पारी में मजबूत शुरुआत की और कुल 371 रन बनाए। टीम ने झारखंड की पहली पारी के स्कोर से 136 रनों की बढ़त हासिल की।
प्रमुख स्कोरर
- अवनीश सुधा (ओपनर): 64 रन
- कुणाल चंदेला (कप्तान): 68 रन
- जगदीश सुचित (जगदीश सुचिथ): 70 रन (172 गेंदों की धैर्यपूर्ण पारी)
- सौरव रावत (विकेटकीपर): 32 रन
- अभय नेगी: 46 रन
बल्लेबाजों ने पहली पारी में निर्णायक बढ़त दिलाई। इसके बाद गेंदबाजी में मयंक मिश्रा और अभय नेगी ने कमाल किया। झारखंड की दूसरी पारी में उत्तराखंड के गेंदबाजों ने कहर बरपाया। झारखंड 130 रनों पर सिमट गई। जिसमें आखिरी 8 विकेट सिर्फ 30 रनों पर गिरे।
मयंक मिश्रा (लेफ्ट-आर्म स्पिनर): 5 विकेट (5/22) – मैच में प्लेयर ऑफ द मैच
- अभय नेगी (सीमर): 4 विकेट (4/36)
सेमीफाइनल में उत्तराखंड का सामना अब अन्य मजबूत टीमों से होगा, लेकिन यह उपलब्धि पहले ही उत्तराखंड क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा चुकी है।
उत्तराखंड ने झारखंड को 6 रन और 1 पारी से करारी शिकस्त दी.
रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में उत्तराखंड की टीम ने झारखंड की टीम को 6 रन और 1 पारी से हराकर करारी शिकस्त दी है. मैच के हीरो गेंदबाज मयंक मिश्रा और अभय नेगी रहे. मयंक ने 13.1 ओवर में 22 रन देकर 5 विकेट चटकाए. जबकि अभय नेगी ने 13 ओवर में 26 रन देकर 4 विकेट गिराए.
मैच का स्कोर…
झारखंड पहली पारी: 235 ऑल आउट
उत्तराखंड पहली पारी: 371 ऑल आउट
झारखंड दूसरी पारी: 130 ऑल आउट
परिणाम: उत्तराखंड ने पारी और 6 रनों से जीत दर्ज की

